सूखे की जगह भीगे बादाम खाना होता है ज्यादा फायदेमंद, जानें 5 अनसुने फायदे

सूखे की जगह भीगे बादाम खाना होता है ज्यादा फायदेमंद, जानें 5 अनसुने फायदे

सेहतराग टीम

बच्चे हो या बुढ़े सभी वर्ग के लिए बादाम जरुरी होता है। वहीं बादाम के बारे में कहा जाता है कि अगर रोजाना बादाम का सेवन किया जाए तो दिमाग तेज होता है। वही सेहत को भी काफी फायदा पहुंचता है। ऐसी स्थिति में सभी लोग बादाम खाना भी पंसद करते हैं। वहीं कई लोगों को देखा जाता है कि वह बादाम को भिगोकर खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि आखिर लोग बादाम को भिगोकर क्यों खाते हैं? अगर आप इसका जवाब नहीं जानते तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि आखिर ऐसा करने से हमारी सेहत को क्या फायदा पहुंचता है?

पढ़ें-  स्वास्थ्य और सौंदर्यता दोनों के लिए लाभकारी है भाप लेना, जानें 5 अहम और बेशकीमती लाभ

अक्सर आप अपने बुजुर्गों और डॉक्टरों से सुनते होगें कि बिना छिलके वाला बादाम हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसका प्रमुख कारण यह है कि छिलका आपके पोषण में रुकावट पैदा करता है। जी हां यह बात बिल्कुल सही है। दरअसल बादाम के छिलके में टैनीन नाम का एक तत्व पाया जाता है जो इसके पोषक तत्वों के अवशोषण को रोक लेता हैं। इस स्थिति में अगर आप सूखा बादाम खा रहें है तो आगे ज्यादा फायदा पाने के लिए बादाम को भिगोकर खाएं। क्योंकि जब आप बादाम को भिगोएंगे तभी बादाम से छिलका आसानी से निकाला जा सकेगा। उसके बाद जब आप बादाम को खाएंगे तो शरीर को ज्यादा पोषण मिलेगा। यही कारण है कि अगर आप कच्चे बादाम की जगह अगर आप भिगोकर बादाम खाएं तो ज्यादा फायदेमंद होगा। वही जब बादाम की बात हो रही है तो चलिए आज हम आपके बताते है कि इसके 5 अनसुने फायदों के बारे में-

  • इनमें भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होता है, जो बढ़ती उम्र को कंट्रोल करता है।
  • इसमें भरपूर फॉलिक एसिड होता है, जो प्रेगनेंसी में शिशु के मस्तिष्क और न्यूरोलॉजिकल सिस्टम के विकास में सहायक होता है।
  • बादाम से ब्लड में अल्फाल टोकोफेरॉल की मात्रा बढ़ती है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है।
  • भीगे बादाम खाने से पाचन क्रिया भी संतुलित रहती है।
  • भीगे बादाम से गुड कॉलेस्ट्रॉल बढ़ता है और बैड कॉलेस्ट्रॉल कम होता है।

इसे भी पढ़ें-

सेहत और सुंदरता दोनों के लिए फायदेमंद है इलायची, ऐसे उठाएं लाभ

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।